रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय बैटरी चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने केतार कांड संख्या 87/25 में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का उद्भेदन किया और मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुए अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्ता स्वीकार किया है।पुलिस को क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं।थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी अनूप कुमार 19 वर्ष पिता मोहन राम,जितन राम 23 वर्ष पिता स्व०मलू राम ग्राम केतार, विकाश कुमार 19 वर्ष दिनेश राम ल,सुनील राम 19 वर्ष भूनडोल राम ग्राम पालनगर निवासी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।इस छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, पुअनि चंदन कुमार साहू,सअनि सुदामा पाण्डेय,सअनि वेंकटेश शर्मा सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

