भंडरिया संत श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को भंडरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में विहंगम योग संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के गुरु भाई एवं गुरु बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 21 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह, प्रदेश अन्न प्रभारी उपेंद्रनाथ मिश्रा, जिला संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं सरजू प्रसाद अग्रवाल रामलाल ठाकुर अशोक बैठा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विहंगम योग संस्थान के कई पदाधिकारी, सदस्य एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।
शिविर में भंडरिया क्षेत्र से संजय कुमार सिंह, नौ बार विजय तिवारी, वीरेंद्र मांझी, अनिल कुमार, देवनारायण सिंह सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, नितेश कुमार वर्मा, आरएसएस के गढ़वा जिला कार्यवाह, ने अपना 12वां रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया. बड़गड़ से मनोज राज एवं रवि कुमार सहित रंका क्षेत्र के गुरु भाई-बहनों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
इस अवसर पर विहंगम योग संस्थान के भंडरिया प्रखंड प्रभारी सह उपदेष्टा संजय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के माध्यम से कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए यह एक सुरक्षित और महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि अपने जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
उन्होंने कहा कि संत श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देता है। रक्त की कमी के कारण किसी मरीज को परेशानी न हो, इसके लिए समाज के सभी लोगों को जागरूक होकर नियमित रक्तदान करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी रक्तदाताओं के इस नेक कार्य केलिए आयोजित इस शिविर में कुल 21 यूनिट रक्तदान किया इसके महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।

