
सगमा(गढ़वा): प्रखण्ड क्षेत्र के घघरी गांव में बुधवार को सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर निर्माण की शुरुआत होने से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में प्रयागराज गंगा तट अरैल से पधारे महंत स्वामी अवधेस दास जी महाराज के सानिध्य में गांव के तालाब किनारे मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं धर्म ध्वजा स्थापना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में घघरी गांव निवासी हीरा चरण यादव अपनी पत्नी के साथ मुख्य जजमान के रूप में शामिल हुए। भूमि पूजन का वैदिक अनुष्ठान आचार्य पंडित शुधांशु मिश्रा एवं महंत अवधेस दास जी महाराज द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।भूमि पूजन के उपरांत निर्माण स्थल पर विशाल हनुमत ध्वजा स्थापित की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मंदिर निर्माण समिति से जुड़े अध्यक्ष अशोक राम, मुखिया प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष अभिषेक राज, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार यादव, सचिव बिमलेश कुमार यादव, उप सचिव बबलू कुमार, बब्लू चंद्रवंशी, समिति प्रबंधक संतोष कुमार यादव सहित संरक्षक अभिमन्यु कुमार यादव, लाल मोहन प्रसाद यादव, लाल मोहन गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद यादव एवं सागर विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

