श्री बंशीधर नगर:स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान मेला का शुभारंभ भारत माता, ओम , मां सरस्वती और वैज्ञानिक नागार्जुन के चित्र के समक्ष विद्यालय सचिव रवि प्रकाश, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद,अश्विनी कुमार,दीपक चौबे, संजीव कुमार,अभिनव पाण्डेय और प्रधानाचार्य रविकांत पाठक द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर किया गया।इस मेला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीक से संबंधित विभिन्न आकर्षक मॉडल एवं परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, स्वच्छता, कृषि तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग को अपने मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि श्री पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विज्ञान को अपने दैनिक जीवन से जोड़कर समझना चाहिए। ऐसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं विज्ञान मेले में आचार्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने अपना भरपूर उत्साह दिखाया।शिशु,बाल एवं किशोर वर्गों में आयोजित विज्ञान मेला में निर्णायक के रूप में के रूप में क्रमशः दीपक चौबे, अविनाश कुमार तथा अभिनव पाण्डेय रहें। इस विज्ञान प्रदर्शनी में आचार्य नन्दलाल पाण्डेय, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, सत्येन्द्र प्रजापति, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, सुजीत दुबे,अशोक कुमार, हृषिकेश तिवारी,हिमांशु झा, कृष्ण मुरारी, रूपेश कुमार, बिक्रम प्रसाद, प्रसून कुमार,लालू कुमार यादव, प्रवीण कुमार, प्रीतम कुमार सहित आचार्या आरती श्रीवास्तव,नीति कुमारी,खुशबू सिंघल, रेखा कुमारी,सलोनी कुमारी, अनामिका कुमारी, पूर्णिमा कुमारी,रंजना सिन्हा व पल्लवी कुमारी आदि उपस्थित थे।

