केतार(गढ़वा):थाना क्षेत्र के एक गांव से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।यहाँ के एक मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आठ दिन पूर्व की है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बगल के ही एक अन्य विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को अपने कक्ष में बुलाया।इसके बाद बंद कमरे में प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की।हैरानी की बात यह रही कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने खिड़की से इस घिनौनी हरकत का वीडियो बना लिया।वीडियो सामने आने के बाद मामला पूरे गांव में फैल गया और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर केतार थाने में आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट,यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।इस घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसई (DSE) ने विद्यालय पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है और दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

