Breaking

चोरी की कई वारदातों का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; पिकअप वैन समेत लाखों का सामान बरामद

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

मेराल(गढ़वा):एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के उद्भेदन को लेकर गठित विशेष छापेमारी दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त एवं चोरी किए गए सामान भी बरामद किए हैं। मेराल थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ दिलु लोहार, इंस्पेक्टर बृज कुमार एवं थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैटरी, बिजली तार, मोबाइल सहित अन्य सामानों की चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ दिलु लोहार एवं इंस्पेक्टर बृज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने भंडरिया थाना क्षेत्र के सरायडीह में चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी अरशद अंसारी, पिता रफीक अंसारी तथा इस्तेखार अंसारी, पिता रहमुद्दीन अंसारी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों दिलशाद अली, पिता उम्मत रसूल अंसारी, साजिद अली, पिता स्व. मुस्लिम अंसारी, दोनों ग्राम तसरार तथा दीपक कुमार, पिता नंदू साह, ग्राम लवाही कला को भी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अरशद अंसारी एवं इस्तेखार अंसारी ने पूछताछ के दौरान मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग मध्य विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन, टाटा पंच कार, एक्साइड कंपनी का सोलर इनवर्टर, एक्साइड कंपनी की छह 12 वोल्ट की बैटरियां तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ दिलु लोहार, इंस्पेक्टर बृज कुमार, मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत, डंडई थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकरी, एसआई रवि कुमार, एसआई श्रीकांत कुमार, एएसआई जलेंद्र कुमार, चालक जयराम कुमार पांडेय सहित मेराल एवं डंडई थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|