श्री बंशीधर नगर:स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आर के प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, भवनाथपुर की छात्रा समृद्धि प्रशांत सहाय ने कक्षा 9 से 10 के समूह में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास और विषय पर मजबूत पकड़ के बल पर समृद्धि ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और अपने समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत किया। कक्षा 9 से 10 के समूह में ‘सोशल मीडिया का दुरुपयोग’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में समृद्धि प्रशांत सहाय ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के साथ इसके बढ़ते दुरुपयोग और समाज पर पड़ने वाले प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में जागरूकता, तार्किकता और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी। इस वर्ग में मेहक सानिया ने द्वितीय तथा अनन्या निधि ने तृतीय स्थान हासिल किया।कक्षा 11 से 12 के समूह में ‘AI—बुद्धिमत्ता, अवसर एवं चुनौतियां’ विषय पर सुहानी पांडेय ने प्रथम स्थान एवं शुभ आदित्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 6 से 8 के समूह में ‘सड़क सुरक्षा का महत्व’ विषय पर आकांक्षा चौबे प्रथम, दीपिका चौबे द्वितीय तथा दीक्षा पांडेय ,एवं निशा पांडे,तृतीय रहीं। वहीं कक्षा 1 से 5 के समूह में ‘स्वच्छता अपनाएं, बीमारी भगाएं’ विषय पर अनिका कुमारी प्रथम, पावस कुमार द्वितीय तथा रचित देव पांडेय तृतीय रहे। निर्णायक के रूप में दिनेश कुमार शुक्ल,दिनेश कुमार सिंह,अशोक सिंह,अखिलेश प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, नीरज कुमार,सीता राम के नाम शामिल है।वही कार्यक्रम का संचालन,कमलेश कुमार पांडेय,एवं देव शंकर प्रसाद ने किया।उक्त अवसर पर,बजेंद्र कुमार,नंदलाल पांडे,राम कुमार वैध,नीलू चौबे,मंटू कुमार,भावना ओझा,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

