Breaking

रोबोटिक्स कार्यशाला का समापन, छात्रों के उत्साह ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक

गीतांजली टुडे न्यूज़
4 Min Read

श्री बंशीधर नगर। स्थानीय बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोबोटिक्स कार्यशाला का समापन समारोह शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, तकनीकी शिक्षा एवं आधुनिक विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की। कार्यशाला में आईआईटी दिल्ली के ई एंड दी सेल और टेकराडियनस से आए विशेषज्ञ यश गुप्ता और श्री आराध्या ने विद्यार्थियों को रोबोटिक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला में छात्रों ने रोबोट असेंबली, कोडिंग, सर्किट डिजाइन, और रोबोट संचालन की बारीकीयो को सिखा। तीन दिनों तक विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी शिक्षा और नवाचार का है। बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में व्यावहारिक जानकारी मिलना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रोबोटिक्स जैसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा विकसित करती हैं।

इस अवसर पर बंशीधर खबर के संपादक धीरेंद्र चौबे ने कहा कि बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना निश्चित रूप से प्रशंसनीय पहल है। ऐसे प्रयास आने वाले समय में विद्यार्थियों को बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सह पत्रकार प्रशांत सहाय ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को तकनीक, अनुसंधान, नवाचार और प्रयोग आधारित शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल इस दिशा में बेहतर पहल कर रहा है और क्षेत्र के बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

विद्यालय के डायरेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक्स कार्यशाला इसी सोच का हिस्सा है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए विद्यालय आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

 

समापन समारोह में विद्यार्थियों ने कार्यशाला के दौरान सीखी गई तकनीकों और गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने तथा उनके सपनों को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|