श्री बंशीधर नगर :स्थानीय श्री सर्वेश्वरी समूह गोसाई बाग के सदस्यों ने विभिन्न मंदिरों, पूजा स्थलों में झाड़ू वितरण किया। उक्त अवसर पर समूह के सदस्यों ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह समय समय पर अपने 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जन कल्याणकारी कार्यों को करते आया है 19 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता,सफाई पर विशेष जोर दिया गया है उसी के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सफाई हेतु झाड़ू सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।समूह सदस्यों ने बतलाया कि श्री सर्वेश्वरी समूह का प्रथम लक्ष्यों में मानव मात्र की सेवा, राष्ट्र सर्वोपरि, सामाजिक कुरीतियों को मिटाना शामिल है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र प्रेम की भावना को रखना चाहिए ।स्वच्छता का ध्यान हम सबको रखना होगा हम सब मिलकर स्वक्षता के प्रति जागरूक होंगे तो ही हमारा शहर ,कस्बा और राष्ट्र स्वच्छ रह पाएगा। स्वच्छ तन और मन अति आवश्यक है। स्वच्छता से हमारे स्वास्थ्य की स्थिति का सीधा संबंध है। हम जब साफ सफाई पर ध्यान देंगे तो हमारा देश, हमारा राष्ट्र हमारे लोग स्ल स्वस्थ रहेंगे जिससे हमारा मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। मौके पर अनूप कुमार ,उदय कुमार सिन्हा, छोटू कुमार ,दुर्गेश कुमार ,परशुराम जी ,नवनीत कुमार साहित्य अन्य लोग उपस्थित थे।

