केतार(गढ़वा):श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सत्येंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को सपरिवार केतार स्थित प्रसिद्ध मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। शक्तिपीठ में डीएसपी की उपस्थिति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों ने डीएसपी का भव्य स्वागत किया। सचिव हेमंत पाठक और उपाध्यक्ष डॉ. निशंक निश्रम ने उन्हें मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान डीएसपी को मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पूजा-अर्चना के बाद डीएसपी ने मां चतुर्भुजी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विनोद प्रसाद और रामविचार साहू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

