सगमा/गढ़वा सोनभद्र/(उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बेलाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डुबोलिया गांव निवासी पार्वती देवी (24), पति ब्रजेश पटेल, बीते 24 जून 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, पार्वती देवी घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद उनका पता साहगंज स्थित लोढ़ी अस्पताल में चला था, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, शुक्रवार को वह अस्पताल से भी लापता हो गईं।
परिजनों ने बताया कि पार्वती देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनका रंग गोरा तथा लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच है। पार्वती देवी के पिता का नाम डोमन चौधरी है। उनका मायका झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौरिया, पोस्ट कुपा में स्थित है। इस कारण मायके पक्ष के लोग भी उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
यदि किसी व्यक्ति को पार्वती देवी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल 9304280980, 8084974051, 9798795201 अथवा 7667753515 पर सूचना दें। परिजनों ने आम लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि पार्वती देवी सकुशल अपने परिवार के पास लौट सकें।

