Breaking

केतार में सांड का तांडव, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

केतार(गढ़वा):जिले के केतार प्रखंड अंतर्गत ग्राम छाताकुंड और आसपास के गांवों में एक आवारा सांड ने आतंक मचा रखा है।स्थिति इतनी भयावह है कि ग्रामीणों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। बावजूद इसके,वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से एक आक्रामक सांड ने पूरे इलाके को अपनी जद में ले रखा है। इस सांड की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने न केवल खड़ी बोलेरो कार को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है, बल्कि पूर्व में ग्राम परती-कुशवानी में एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट भी उतार दिया है। सांड के हमले में कई अन्य लोग घायल हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में ‘दैनिक जागरण’ समाचार पत्र के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था और वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू की मांग की गई थी। इसके बावजूद शासन-प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने पुनः वन विभाग, केतार और अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर को लिखित आवेदन देकर इस जानलेवा सांड को अभिलंब रेस्क्यू करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई और कोई बड़ी अनहोनी होती है, तो इसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|