Breaking

रमना प्रखंड कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

रमना(गढ़वा):पलामू प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शनिवार को रमना प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था एवं विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।  निरीक्षण के क्रम में कई कर्मियों की अनुपस्थिति पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा को अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा कार्यालयी कार्यों में अनावश्यक विलंब न होने दें।

इसके बाद उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास कार्यों में तेजी लाएं। आयुक्त ने योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय पर पूर्णता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मौके पर बीडीओ विकास पाण्डेय समेत प्रखंड के अन्य कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण को लेकर पूरे प्रखंड कार्यालय में दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|