Breaking

सोन नदी में नहाने गई 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम।

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव में उस समय मातम पसर गया।जब सोन नदी में नहाने गई एक 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कधवन निवासी रामनाथ डोम की पुत्री आंचल कुमारी के रूप में की गई है। इस हृदय विदारक घटना के बाद प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है,और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार,शनिवार को आंचल कुमारी गांव के समीप ही बहने वाली सोन नदी में नहाने गई थी।नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गई और खुद को संभाल नहीं सकी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उसे बचाने का प्रयास करते,वह नदी की तेज धारा और गहराई में समा गई। जैसे ही आंचल के डूबने की खबर गांव में पहुंची,भारी संख्या में ग्रामीण नदी की ओर दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आंचल पढ़ने में होनहार थी और इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना केतार थाना पुलिस को दी।थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।गर्मी के मौसम में नदियों का जलस्तर कम दिखने के बावजूद कहीं-कहीं गहरे गड्ढे जानलेवा साबित होते हैं।बच्चों को अकेले नदी या जलाशयों की ओर जाने से रोकना बेहद जरूरी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|