रंका(गढ़वा):अनुमंडल अंतर्गत रंका कंचनपुर रंका भाया डोल कदवा तक कालीकरण रोड निर्माण करा रहे साईड इंचार्ज अशोक सिंह पर लुकुंबार के ग्रामीणों ने अनियमितता बरते जाने की आरोप लगाया है। इसके संबंध में ग्रामीण गौरीशंकर यादव ने बताया कि रोड निर्माण कार्य करा रहे साईड इंचार्ज अशोक सिंह के द्वारा सही नापी के स्थान पर रोड का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी अमीन के द्वारा रोड नापकर दोनों किनारे चिन्ह मार दिया गया है, जिसके बीच से रोड बनाना है किंतु साईड इंचार्ज अशोक सिंह के द्वारा नापी का नजरअंदाज करते हुए एक तरफ सटा कर और दूसरे तरफ जमीन छोड़ कर रोड बनाया जा रहा है, जिससे एक रैयत को क्षति पहुंची है। जबकि रोड चिन्ह के बीचोंबीच बनना चाहिए ताकि किसी रैयत को क्षति नहीं हो। ग्रामीण प्रदीप यादव ने भी यही बात बताई। इसके संबंध में रोड निर्माण कार्य करा रहे साईड इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि यहां पर रोड थोड़ा टेढ़ा है, इसके मद्देनजर रखते हुए एक तरफ सटाकर निर्माण कराया जा रहा है ताकि रोड सिधा हो सके। उन्होंने बताया कि इसमें नापी से बाहर निर्माण नहीं किया जा रहा है और जमीन का मुआवजा का विभाग से मंजूरी मिल चुकी है तथा रोड सरकारी भूमि पर बनाया जा रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

