सगमा(गढ़वा):हाई स्कूल (UHS) कदवा के सहायक शिक्षक अभय कुमार यादव गुरुवार को अपने घर सगमा से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान घघरी मोड़ पर राम सेवक राम के घर के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरी बाइक पर राजकुमार भुइयां (पुत्र श्रवण भुइयां) तथा उमेश कुमार (पुत्र सोबरन भुइयां) सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सहायक शिक्षक अभय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल उन्हें घघरी स्थित एक निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में चिंता का माहौल है।

