भंडरिया :झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने गढ़वा जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और क्षेत्र में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया।इस
दौरे के क्रम में मंत्री ने कुल्ही पिकेट प्रभारी प्रदीप सिंह एवं बूढ़ा पहाड़ पिकेट प्रभारी वीरेंद्र पासवान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने प्रदीप सिंह को ₹5000 एवं वीरेंद्र पासवान को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि अपने निजी स्तर से प्रदान की।
मंत्री ने टेहरी पंचायत के मुखिया बिनको टोप्पो के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 गांवों की स्थिति और वहां चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन गांवों में विकास कार्यों की गति तेज की जाए।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि करीब 21 वर्ष पहले वे कुल्ही आए थे और तभी से उनका सपना बूढ़ा पहाड़ आने का था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर उन्होंने इस क्षेत्र का दौरा कर जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा की बूढ़ा पहाड़ टिकट पर आने में जो कठिनाई हुई है तत्काल दूर करने का प्रयास करेंगे
उन्होंने बीडीओ अमित कुमार एवं सीओ राकेश भूषण सिंह को निर्देश दिया कि बूढ़ा पहाड़ के विकास के लिए घोषित सभी योजनाओं की जल्द समीक्षा कर उन्हें धरातल पर उतारा जाए। साथ ही मुखिया बिनको टोप्पो को क्षेत्र की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने को कहा गया।
मंत्री ने विश्वास जताया कि एक वर्ष के भीतर इस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से नक्सल प्रभावित रहा बूढ़ा पहाड़ अब काफी हद तक उग्रवाद से मुक्त हो चुका है, हालांकि पूरी तरह समाप्ति के लिए अभी प्रयास जारी हैं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की पहल का जिक्र करते हुए मंत्री ने ‘मईया सम्मान योजना’ के बारे में बताया। है उन्होंने कहा कि भारत देश का एकमात्र राज्य झरखण्ड है जहां महिलाओं के लिए 1300 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है और शेष पात्र महिलाओं को भी जल्द इसका लाभ दिया जाएगा।
दौरे के दौरान परसवार से बूढ़ा पहाड़ तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर अभियान एसपी राहुल बाराइक, रंका सीडीपीओ रोहित रंजन सिंह, बड़गड थाना प्रभारी दीपक मौर्य, भंडरिया थाना प्रभारी दिलीप रंजन अशोक सोनी पन्नू यादव ओमप्रकाश चंद्रवंशी मुकेश गुप्ता कमलेश यादव सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

