Shyambachan yadav
सगमा प्रखंड अंतर्गत पुतुर गांव निवासी नेपाल यादव का बुधवार को सुबह 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम का माहौल बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार नेपाल यादव 14 जनवरी को अचानक पैरालिसिस के शिकार हो गए थे। इसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। परिजन उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नेपाल यादव एक अत्यंत गरीब परिवार से संबंध रखते थे और जीवन भर संघर्ष करते रहे। वे सरल स्वभाव, मिलनसार और सहयोगी व्यक्ति के रूप में गांव में पहचाने जाते थे। उनकी सादगी और व्यवहार के कारण गांव के लोग उन्हें काफी मान-सम्मान देते थे।
उनकी मृत्यु की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं और शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। नेपाल यादव के निधन से न केवल उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि पूरे पुतुर गांव में गहरी उदासी और सन्नाटा पसरा हुआ है।

