केतार(गढ़वा):प्रखंड अंतर्गत बलिगढ़ पंचायत के खोनहर पूर्वी के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से आखिरकार निजात मिल गई है। मुखिया ललिता कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गांव में 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।सोमवार को विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया ।ग्रामीणों के अनुसार गांव में लोग पिछले लगभग चार महीनों से बिजली की अनुपलब्धता के कारण घोर अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ट्रांसफार्मर लग जाने से विद्युत आपूर्ति बहल कर दिया गया।ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया ललिता कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता के प्रति आभार जताया।उद्घाटन समारोह में रमेश राम, शिवकुमार साह, अवध साह, सुनील साह, गुड्डू साह, शंभू साह, अमरेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

