मझिआंव (गढ़वा) मझीआंव थाना क्षेत्र के मझीआंव कला गांव निवासी वासुदेव शर्मा के पुत्र जयशंकर वासुदेव शर्मा, व खजूरी गांव निवासी बाबूलाल साह के पुत्र सीताराम गुप्ता, बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी गांव निवासी राम आशीष चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी एवं रमना थाना क्षेत्र के सिली दाग गांव निवासी सागर राम के पुत्र आलोक राम का विभिन्न कंपनियों का मोबाइल कुछ दिन पूर्व खो गया था। जिसे लेकर भुक्तभोगियों के द्वारा मझीआंव थाना में सन्हा दर्ज कराया गया था। जिसे लेकर थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी सहायता की मदद से खोया हुआ मोबाइल को बरामद कर रविवार को पुलिस निरीक्षक बृज कुमार एवं थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो के द्वारा मुक्त भोगियों को बुलाकर थाना परिसर में मोबाइल सौंप दिया। इधर मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने थाना प्रभारी व पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर एसआइ संजय कुमार मुंडा एवं सलीब कुजूर मौके पर उपस्थित थे।

