केतार(गढ़वा):झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केतार में आयोजित 30 बनिहार शहादत दिवस कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग की हुई मौत के मामले में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता भानु प्रताप शाही और आयोजकों पर तीखा हमला बोला है।झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य धर्मराज पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस पूरी घटना को आयोजकों की घोर लापरवाही करार दिया है।उन्होंने कहा कि
समय पर कंबल मिलता तो बुजुर्ग की जान बच जाती।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भीड़ जुटाने के लिए लोगों को गाड़ियों में भरकर लाया गया, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद बुजुर्गों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।कड़ाके की ठंड और देर शाम तक इंतजार करने के कारण बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को दबाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव को पानी में फेंक दिया।साथ ही कहा मौत के बाद भानु प्रताप शाही या उनके समर्थकों में से कोई भी पीड़ित परिवार की सुध लेने या शव लेने नहीं पहुंचा।बुजुर्ग की शव की मामले में धर्मराज पासवान ने भाजपा नेता भानु प्रताप शाही मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा की मांग किया है।एवं कहा विधायक अनंत प्रताप देव की ओर से भी नियमानुसार हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।
साथ ही कहा कि भानु प्रताप शाही के कार्यक्रमों में अक्सर ऐसी अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं।यदि प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच नहीं की और दोषियों को सजा नहीं मिली,तो झामुमो सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम,खरौंधी विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी,केतार विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद,खरौंधी उप प्रमुख देवदत प्रसाद आर्य,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह,बिंदु राम, शिव कुमार सिंह, विनोद यादव, सियाराम, राकेश उरांव, सुशील यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

