भवनाथपुर(गढ़वा):प्रखंड के कैलान पंचायत के फुलवार गांव में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर लगने वाला दो दिवसीय मेला का उद्घाटन झामुमो नेता ताहिर अंसारी, झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देवी, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, थाना प्रभारी रजनी रंजन ने पूजा अर्चना कर किया। मुख्य अतिथि को फुलवार धाम कमिटी ने अंग वस्त्र देकर समानित किया। पहले दिन 14 जनवरी फुलवार धाम पर गर्म कुंड नहाने पहुंचे दूर-दूर से लोग।
हर साल की भांति इस वर्ष ज्यादा संख्या में लोगों का भीड़ देखने को मिला।बता दें कि फुलवार धाम शिव जी का स्थान है जो यहां चारों दिशा में जंगल से गिरे हुए एक उच्च स्थान पर पहाड़ से गर्म कुंड है जो लोगों आने का आकर्षित करता है। दूर-दूर से नहाने और पूजा पाठ करने यहां लोग आते हैं। लोगों की मान्यता के है कि इस गर्म कुंड में नहाने से अनेकों प्रकार के रोगों का नाश होता है। यहां पर ग्रामीणों की मदद से मंडप भी तैयार किया जा रहा है।फुलवार धाम कमेटी के ब्रजेश यादव, गोपाल सिंह, सुखाडी सिंह, संजय यादव, ललन कोरवा, अशोक यादव, प्रभु सिंह, विजय सिंह, संजय सिंह, हरि नारायण यादव, लालनाथ यादव, जयनाथ यादव श्रवन कोरवा, आलोक यादव सहित कई लोग मेला को सफल बनाने में लगे हुए है। यह मेला दो दिनों तक लगता है।
फुलवार धाम में मकर संक्रांति मेला का भव्य शुभारंभ, गर्म कुंड स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

