
सगमा/धुरकी(गढ़वा):धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी 10+2 आवासीय उच्च विद्यालय की छात्राओ ने मैट्रीक बोर्ड की परीक्षा मे शत-प्रतिशत रिजल्ट लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। इस संबंध मे विद्यालय की वार्डन कुमारी श्रद्धा और शिक्षिका सबीना कच्छप ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया की कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कुल 46 छात्राओं ने इसबार मैट्रीक की परीक्षा मे शामिल होकर शत प्रतिशत रिजल्ट लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होने कहा की जोया गुप्ता ने सबसे अधिक 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे सबसे प्रथम स्थान पर रही। वहीं दुसरे स्थान पर जननी कुमारी 85. प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही इसी तरह लक्ष्मी कुमारी ने 81 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय सगमा का भी रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा जिसमे कुल 38 छात्राओं मे 21 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दुसरे स्थान प्राप्त करने वाले कुल 17 छात्रा रहीं। जिसमे आयुषी कुमारी ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेबीएबी विद्यालय की प्रथम छात्रा बनी, दुसरे स्थान पर सुमन कुमारी 75 प्रतिशत और साक्षी ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की तीसरी टाॅपर बनी।वार्डन और शिक्षिका ने बताया की विद्यालय की सभी छात्राओं ने पढ़ाई लिखाई मे खुब मन लगाकर अध्ययन किया जिसका नतीजा यह रहा की कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय का इस वर्ष रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है।

