मेराल(गढ़वा):पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर मुड़ल टोला स्थित शिव मंदिर में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब के तत्वावधान में भव्य धार्मिक आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जलाभिषेक के बाद देवाधिदेव महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया जाएगा। सोमवार रात 8:30 बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया जा रहा है। संरक्षक धनंजय चौधरी व अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। शनिवार को मंदिर परिसर में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

