रंका +रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने रंका, रमकंडा और चिनियां प्रखंड की जनता जनार्दन से झारखंड सरकार के द्वारा लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेला में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने आजाद सिपाही को बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश पर पूरे झारखंड में 6 से 10 जनवरी के बीच सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला आयोजित करना है।उसी क्रम में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले रमकंडा प्रखंड में 7 जनवरी को प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। जब चिनियां प्रखंड में 8 जनवरी को प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र चिनियां में और रंका प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य मेला से लाभ के बारे में डॉ असजद अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में सभी प्रकार के जांच, दवा और सभी डाॅक्टर्स उपस्थित रहते हैं और इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है। उन्होंने बताया कि रमकंडा और चिनियां में मुख्य अतिथि वहां के प्रमुख होंगे जबकि रंका में गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी मुख्य अतिथि होंगे।

