Breaking

प्रेम प्रसंग में खूनी साजिश: शादी रुकवाने के लिए युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में 28 मार्च 2026 को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां उमेश मेहता (51 वर्ष) को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना कांड संख्या 65/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर अपराधियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पीछा करते हुए संदिग्ध युवक को बेंगासी गांव के पास पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप कुमार सिंह (26 वर्ष, जिला बोकारो) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और खोखा बरामद किया गया।

💔 प्रेम प्रसंग बना वारदात की वजह
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी संदीप कुमार सिंह का एक युवती से वर्ष 2021 से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे से तय हो गई। शादी से नाराज होकर आरोपी और युवती ने मिलकर साजिश रची कि लड़के या उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि शादी टूट जाए।योजना के तहत आरोपी 27 मार्च की रात बोकारो से गढ़वा पहुंचा और होटल में ठहरा। अगले दिन युवती से मिली जानकारी के आधार पर वह मौके पर पहुंचा और उमेश मेहता की दुकान पर सिगरेट मांगने के बहाने गोली चला दी, जो उनके बांह में लगी। दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप कुमार सिंह के साथ रजनी मेहता (24 वर्ष, गढ़वा) को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company