श्री बंशीधर नगर। एम.के. इंटरनेशनल स्कूल, नगर ऊंटारी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञ शिक्षकों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। बालकों के लिए पुरुष शिक्षकों तथा बालिकाओं के लिए महिला शिक्षिकाओं ने संवादात्मक तरीके से व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण एवं एनीमिया की रोकथाम, त्वचा एवं बालों की देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस, प्रजनन स्वास्थ्य, पर्याप्त नींद के महत्व तथा आत्मविश्वास के विकास जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपने प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अभिमन्यु कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसके साथ स्वच्छता, अनुशासन और अच्छे संस्कार भी जुड़े हों। प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यही आदतें उन्हें सफल विद्यार्थी, जिम्मेदार नागरिक और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनाएंगी। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर डॉ. अभिमन्यु कुमार सिंह,।

