
धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी हुलास प्रसाद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वे 106 वर्ष के थे और काफी समय से उम्रजनित कमजोरी से जूझ रहे थे। गुरुवार शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों की भीड़ उनके घर पर जुटने लगी। ग्रामीणों ने उन्हें एक सरल, मिलनसार और सम्मानित व्यक्ति बताया। उनके जीवन के अनुभव और मार्गदर्शन को लोग हमेशा याद करेंगे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11 बजे मालिया नदी के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

