Breaking

100 केवी का ट्रांसफार्मर जला, 55 घर अंधेरे में; 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

सगमा(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र के मकरी गांव स्थित नर्सरी टोला में बीते 19 अगस्त को अचानक 100 केवी का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद टोले के करीब 55 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 40 मोटर पंप कनेक्शन भी बंद हो गए हैं, जिससे सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

ट्रांसफार्मर जलने के बाद सभी उपभोक्ताओं ने विद्युत सहायक अभियंता को आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई है। आवेदन में उपभोक्ताओं ने बताया है कि 19 अगस्त को अचानक ट्रांसफार्मर जल गया, जिसके कारण नर्सरी टोला पूरी तरह अंधेरे में डूब गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर से एक वेल्डिंग दुकान और आटा चक्की भी संचालित होती है। ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण इसके जलने की समस्या सामने आई है। इसे देखते हुए उपभोक्ताओं ने 100 केवी की जगह 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में अधिक लोड के कारण बिजली व्यवस्था बाधित न हो और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल सके।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल होने से 55 घरों के उपभोक्ताओं के साथ 40 मोटर पंप कनेक्शन धारियों को भी राहत मिलेगी और सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को खेती करने में सुविधा होगी।

आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाले उपभोक्ताओं में मुख्य रूप से रघु कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, सोनू मौर्य, जय कुमार कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, उदय मेहता, निर्जाय कुमार बैठा और ऋषि राज सहित 55 उपभोक्ता शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|