झारखंड सरकार ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों की मांगों को स्वीकार करते हुए जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और उसका परिणाम रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही टीडीपीएल यानी टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को भी रद्द करने की बात सामने आई है।सरकार ने वर्ष 2014 से अब तक हुई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। जांच के लिए जांच कमेटी गठित करने, सीआईडी से जांच कराने या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कराने का विकल्प बताया गया है 24 दिनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों की बड़ी जीतरांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 24 दिनों से धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने सरकार के इस फैसले को अपनी बड़ी जीत बताया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद आखिरकार सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है।सरकार के इस फैसले के बाद अब भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और आगे की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों की नजर सरकार के अगले कदम पर बनी हुई है।

