Breaking

एसआईआर कार्य में लापरवाही पर नौ वोलेंटियरों से सीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

कांडी(गढ़वा):प्रखंड में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में बीएलओ के सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त नौ वोलेंटियरों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं करने के मामले में अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। जारी पत्र के अनुसार बूथ संख्या 52 के रंजय कुमार, बूथ संख्या 54 के अरुण कुमार, बूथ संख्या 56 के ललन कुमार राम, बूथ संख्या 57 के सहाबुद्दीन, बूथ संख्या 59 के रमेश राम, बूथ संख्या 60 के रामाश्रय साह, बूथ संख्या 31 के सत्येंद्र पांडेय, बूथ संख्या 32 के सुशील कुमार दुबे तथा बूथ संख्या 33 के धर्मेंद्र राम से लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।अंचलाधिकारी ने कहा है कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने के उद्देश्य से संबंधित बीएलओ के सहयोग के लिए सहायक अध्यापक, सहायक आचार्य एवं सहायक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देशानुसार वर्तमान में एसआईआर से अधिक महत्वपूर्ण कोई कार्य नहीं है। इसके बावजूद संबंधित वोलेंटियरों द्वारा इस कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है, जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। पत्र में सभी संबंधित वोलेंटियरों से पूछा गया है कि वे एसआईआर कार्य में सहयोग क्यों नहीं कर रहे हैं तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा क्यों नहीं की जाए। अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने सभी नौ वोलेंटियरों को 8 जुलाई को सुबह 10 बजे अंचल कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना-अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|