श्री बंशीधर नगर-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भैंस बेढवा शाखा की बैठक गोपाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक को सम्बोधित करते हुये भाकपा राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है.पार्टी ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ 3 जून को केंद्र सरकार का पुतला दहन करने,आगामी 10 जून को नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने तथा 20 जून को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.उक्त सभी कार्यक्रमों में आप सभी साथी शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करें. बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया.बैठक में राम विजय सिंह,गुड़ु शर्मा,अशर्फी राम,लिलावती कुँवर,देवनारायण भुइया,शम्भू उरॉव,रामनाथ उरॉव,भगवानी देवी,कौशल्या देवी,रामजी भुइया,सरयू भुइया,भगवानी देवी,तेतरी देवी,फूल कुमारी देवी,कमला देवी, उषा देवी,सुखाडी भुइया, नरेश भुइया,बिरेन्द्र भुइया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

