खरौंधी प्रखंड के चौरिया गांव में मुख्य पथ से चौरिया माध्यमिक विद्यालय तक पीसीसी पद का शिलान्यास विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया तथा नारियल तोड़कर किया इसके पश्चात चौरिया मुख्य पद पर भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद सभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया और अपने विकास कार्यों की तथा जन कल्याण मुद्दों की बात कही उन्होंने बताया कि 2009 से 14 तक तथा इस बार के 2 वर्ष करीब 7 वर्ष में जो काम हमने किया पूर्व के जन्म प्रतिनिधि 15 वर्ष में भी इतना कार्य नहीं किया है। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य श्री धर्मराज पासवान, खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर, केतार प्रखंड अध्यक्ष लल्लू राम, विनोद यादव, बसंत प्रसाद यादव, अंतू पटेल, रविंदर चौधरी, श्री कृष्ण चौधरी, राजकुमार चौधरी दीपक वर्मा, मनोरंजन गुप्ता, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता सदस्य एवं लोग मौजूद थे।

