मेराल(गढ़वा):सीएफएल कार्यालय मेराल गढ़वा में ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत ग्रामीण अभियांत्रिकी और नवीन आधारित उद्योग के तहत बीस दिवसीय अपशिष्ठ कास्ट कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्था अग्रगति रामगढ़ द्वारा आयोजित कर प्रशिक्षणर्थियों को बीस दिवसीय प्रशिक्षण कराया जा रहा है जो खादी और ग्रामोद्योग आयोग,सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से लुप्त होते हुए कला को पुनः विस्तार एवं आर्थिक मजबूती के उद्देश्य से करवाया जा रहा है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य उषा देवी, मीना देवी प्रशिक्षक रंजीत कुमार अग्रगति रामगढ के जिला समन्वयक श्याम सुन्दर महतो कोऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा, अंजू कुमारी द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एवं इससे होने वाले लाभ से सम्बंधित जानकारी दिया गया!इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीणों के लिए विभिन्न विभागों एजेंसियों के साथ समन्वय कर विकास एवं रोजगार प्रदान करना है! खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा ग्राम विकास योजना(जीभीवाइ ) के तहत विभिन्न भर्टिकल का प्रशिक्षण एवं मशीनों का जानकारी दिया गया साथ में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमइजीपी) के तहत आत्मनिर्भर बनने के लिए व्यवसाय करने हेतु भी जानकारी दी गई इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रशिक्षण ले रहे मंगलेश विश्वकर्मा, संगीता देवी, प्रदीप यादव,दिलीप यादव भोला सिंह,ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सुजानती देवी कुंती देवी मुनिया देवी सहित बीस प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे !

