Breaking

नाले में मिला वार्ड सदस्य शिवलाल बाखला का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

भंडरिया(गढ़वा ):भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी (क) गांव निवासी एवं वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य शिवलाल बाखला (55 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में नाले से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव उनके घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर नाले के पानी में तैरता हुआ मिला, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व भय का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी की रात भोजन करने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शिवलाल बाखला घर से बाहर निकल गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, बावजूद इसके उनका कोई पता नहीं चल सका। अंततः मृतक के पुत्र अखिलेश बाखला ने 18 जनवरी को भंडरिया थाना में अपने पिता की गुमशुदगी को लेकर सनहा दर्ज कराया था।

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने मदगडी (क) गांव के समीप नाले में एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बाद में शव की पहचान शिवलाल बाखला के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने पर भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया गया।

मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि शिवलाल बाखला की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company