Breaking

बारात में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बाइक

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-मुरीसेमर मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात महदेईया पेट्रोल पंप के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिला अंतर्गत सनावल थाना क्षेत्र के त्रिशूली गांव निवासी स्वर्गीय लखन राम के 35 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश रवि के रूप में हुई है।

मृतक के मामा सुखन राम ने बताया कि परिवार के लोग शनिवार की शाम अपने गांव से निकलकर उत्तर प्रदेश के जोरुखांड़ गांव पहुंचे थे। वहां से बारात श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव आने वाली थी। इसी दौरान ओमप्रकाश तेज रफ्तार वाहन से आ रहा था। महदेईया पेट्रोल पंप के पास बने ब्रेकर पर वह असंतुलित हो गया और बाईक सीधे डिवाईडर से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एनएचएआई एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company