कांडी(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कर्बला स्थलों पर ताजिया के पहलाम के साथ त्याग एवं बलिदान का पर्व मुहर्रम शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सुबह से ही विभिन्न स्थानों से ताजिया एवं आलम का मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि संध्या के समय प्रखंड के विभिन्न कर्बला स्थलों पर ताजिया का पहलाम सम्पन्न हुआ। कांडी, सड़की, ढबरिया, पतीला, जमुआ, सोनपुरा, भुड़वा, अधौरा, सेतो, लमारी खुर्द सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में पहलाम सम्पन्न कराया गया। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रहा।
इधर, ताजिया के पहलाम से पूर्व जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के खेल मैदान में इस्लामिया मुहर्रम कमिटी कांडी के तत्वावधान में खेलकूद एवं करतब प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ राकेश सहाय, युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय, थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम एवं मुखिया विजय राम उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से आए खिलाड़ी फरीद अंसारी एवं अमित ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के अधौरा गांव के इस्लामिया मुहर्रम कमिटी के युवा खिलाड़ी इसराइल अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय खिलाड़ियों ने भी कई आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। खिलाड़ी सलीम ने जीभ में सुई चुभोकर धागे के सहारे ईंट उठाने तथा शरीर में कई निडिल चुभोकर प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया।
कार्यक्रम में सदर यूसुफ अंसारी, खुर्शीद खलीफा, इमामुद्दीन खान, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, अरुण राम, उप मुखिया दिलीप राम, शाहिद खलीफा, कृष्णा बारी, रुस्तम खलीफा, सड़की सदर बाबू खान, जुब्रिल खान, पाले खान, नशीम कौवाल, सचिव नुरुल हक, अमजद हुसैन, आलम खलीफा, नसीम खान, नशारु खान, कलाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

