भंडारिया(गढ़वा):प्रखण्ड मुख्यालय स्थित अंडा महुआ चौक के पास स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की शहादत दिवस के अवसर पर भंडरिया के आड़ा महुआ स्थित प्रतिमा स्थल पर शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान आदिवासी जनजाति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह खरवार, रामसेवक सिंह, उड़ीसा के सुखदेव सिंह,असम के नुमल खरवार, पश्चिम बंगाल मनोहर लाल मंडल गया के कपिल सिंह खरवार, भागलपुर के मिथलेश सिंह, रांची के डा. शशिकांत सुमन, बैधबन्धन सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी के योगदान पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि बिरासप्त सिंह खरवार ने कहा कि गुरिल्ला वार से अंग्रेजों को छक्के छुड़ाने दांत खटे करने वाले वीर योद्धा नीलाम्बर और पीताम्बर की वीरता को युग युगांतर तक याद किया जायेगा. कहा कि 1857 की क्रांति आजादी की बड़ी लड़ाई मानी जाती है. पूरे देश में कुछ ही महीनों में 1857 की लड़ाई कमजोर हो गई थी, लेकिन पलामू के इलाके में 1859 तक नीलाम्बर और पीताम्बर ने क्रांति को इन्होंने ही जिंदा रखा था. विशिष्ट अतिथि उड़ीसा जीत सिंह संजय सिंह उर्फ छोटू सिंह ने सभा को संबोधित किया कहा कि इनकी शहादत को देश कभी नही भूलेगा. कहा कि जिस तरह 1857 की क्रांति में नीलाम्बर और पीताम्बर दोनों भाइयों ने भोक्ता, चेरो और खरवार को एकजुट किया था. सभी को एकजुट करने के बाद अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई शुरू की गई थी. उसी तरह से समाज के उत्थान के लिए आज सबो को एकजुट होने की जरूरत है. इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जनजाती लोक कला नृत्य मण्डली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. ये थे उपस्थित: मंच संचालन करते पूर्ब शिक्षक कुंवर सिंह खरवार आदिबासी महा सभा प्रखण्ड अध्यक्ष रामवृक्ष सिंह अशोक सिंह वासुदेव सिंह शंकर सिंह भंडरिया पंचायत के मुखिया विनय सिंह मनोज गुप्ता जिला परिषद सदस्य हिरवंती देवी उप प्रमुख श्रद्धा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इधर नीलांबर पीतांबर के जन्मभूमि गाँव चेमो सन्या मे मूर्ति स्थापित कर शहादत दिवस मनाया गया चेमो सन्या के गुवाँ के गउवा पाहन ने कहा कि कूटकू डूब होने के कारण गढ़वा जिला के अफसर ने हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है एक स्वर में बोला कि हम गाँव छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे जिसमें पैसा कानून सीएनटी एक्ट की मांग की इस मौके पर उपस्थित काशीनाथ सिंह संतोष सिंह अशोक सिंह

