सगमा(गढ़वा):प्रखंड के बीरबल क्षेत्र के +2 हाई स्कूल बीरबल में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानदीप कोचिंग सेंटर बीरबल की ओर से किया गया, जिसमें इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सौजन्य ज्ञानदीप कोचिंग सेंटर बीरबल तथा इसके डायरेक्टर दीपक कुमार चंद्रवंशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि मेडल एवं ट्रॉफी देने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बनाए रखना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स संकाय के टॉप विद्यार्थियों को शामिल किया गया। साइंस संकाय में मांशा पांडेय (81%), आरती कुमारी (78.8%), रिशु कुमारी (78.4%), पूजा कुमारी (78.4%), श्रुति कुमारी (76.8%), अमृता कुमारी (76.5%) एवं संतोष यादव (70.9%) को सम्मानित किया गया।
वहीं आर्ट्स संकाय में प्रिया कुमारी (74.2%), राजेश कुमार (68.8%), प्रियंका कुमारी (68%) एवं चांदनी कुमारी (67%) को सम्मान मिला। कॉमर्स संकाय में फैयाज अंसारी (69.8%), लक्की यादव (67.8%), दिलकश अंसारी (65.5%) एवं अजीत कुमार (64.8%) को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, सगमा ब्लॉक प्रमुख अजय, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव, समाजसेवी बालेश्वर यादव, कामेश्वर गुप्ता, उदय चंद्रवंशी, श्रीकांत चंद्रवंशी, नंदकेश्वर यादव एवं चंदन शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव बताया।

