मेराल(गढ़वा)प्रखंड के रेंजो गांव के पंकज यादव राज्य कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र मिलने पर गांव घर में खुशी का माहौल है। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड के रजत जयंती के अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जैसे ही पंकज को नियुक्ति पत्र मिला परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गांव घर के लोग परिजनों को बधाई देने घर पहुंच गए वहीं सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पंकज को यह सफलता कल संघर्ष के बदौलत मिला है। बचपन में ही पिता अजय यादव का साया उठ जाने के बाद चाचा पंचायत सचिव विजय यादव एवं भाई डॉ दीपक यादव ने उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। नियुक्ति पत्र मिलने पर चाचा विजय कुमार यादव कहा की 5 वर्ष पूर्व जो सपना देखा था वह आज पूरा हो गया। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है, जो परिवार को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा।

