
सगमा (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत बीरबल में एक मात्र मान्यता प्राप्त संचालित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर अपने-अपने विचार रखे तथा बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को लेकर शिक्षकों के साथ विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की पढ़ाई को और सुदृढ़ बनाना था।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन महताब आलम ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि सत्र 2026-27 से विद्यालय में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान, कला एवं वाणिज्य (साइंस, कॉमर्स, आर्ट ) की तीनों संकायों में पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। सभी विषयों के योग्य शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही बदलती शैक्षणिक तकनीक को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट क्लास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि छात्र आधुनिक तरीके से अध्ययन कर सकें।
उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। आगामी 20 मार्च से इंटरमीडिएट की नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी
और कक्षा नर्सरी से 9वी तक की नामांकन शुरू कर दी गई.अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका बेबी खातुन, शिक्षक रामविनय यादव, योगेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, विकास ठाकुर, महेश्वर विश्वकर्मा, शहीद अंसारी, अनीश खान,अर्चना कुमारी, चांदनी सिद्दीकी, जूही जायसवाल, रिया जयसवाल,सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।

