Breaking

सरस्वती विद्या मंदिर में हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

श्री बंशीधर नगर:स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में नवीन सत्र का प्रारम्भ गौरी गणेश,पञ्च देवता,कलश स्थापन नवग्रह ,महालक्ष्मी,दश दिक्पाल,वीर हनुमत् पूजन सहित षोडशोपचार पूजन संस्कृताचार्य हिमांशु झा के वेदध्वनि के बीच सम्पन्न हुआ।इसी क्रम में प्रधानाचार्य रविकांत पाठक द्वारा सस्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का वाचन किया गया। विद्यालय परिसर में चारों ओर आकर्षक रंगोलियों में गदा,शंख व पुष्प की आकृति अत्यंत मनोहारी दिख पड़ रही थी।भैया-बहनों आचार्य,दीदी जी और अभिभावकों ने हवन पूजन एवं आरती में श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा – प्रांतीय योजना के अनुसार नवीन सत्र 2026-27 में सत्रारंभ हवन पूजन से आरंभ होती है। अपनी भारतीय परंपरा के अनुसार कोई भी शुभ कार्य देवी-देवताओं की आराधना से करते हैं।कल से कक्षाएं प्रारंभ हो रही है। अतः सभी भैया-बहन नियमित उपस्थित रहें और पुस्तक, उत्तरपुस्तिका,अन्य पठनीय सामग्री व्यवस्थित कर लें।समय व्यर्थ किए बिना अपने लक्ष्य में लग जाएं। कहा भी गया है-टाइम एंड टाइड वेट्स फोर नन।कार्यक्रम में आचार्य नंदलाल पांडेय, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, अविनाश कुमार,सत्येंद्र प्रजापति,दिनेश कुमार, रूपेश कुमार,कृष्ण मुरारी, हृषिकेश तिवारी ,प्रसून कुमार,बिक्रम प्रसाद,अमन केरकेट्टा ,ऋषिकांत तिवारी सहित आचार्या नीति कुमारी,आरती श्रीवास्तव, खुशबू सिंघल,सुप्रिया कुमारी,रेणु पाठक,सलोनी कुमारी,तन्वी जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। पूजन के उपरांत उपस्थित लोगों एवं विद्यालय के भैया बहनों में प्रसाद और बिस्किट ,पेयजल उपलब्ध कराया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company