श्री बंशीधर नगर :स्थानीय पुरैनी ग्राम में साहू समाज का बैठक एवं लिट्टी भोज का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में 200 से अधिक साहू समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक में समाज को संगठित करने, आपसी सहयोग को बढ़ाना एवं समाज में सकारात्मक बदलाव पर जोर दिया गया। उक्त अवसर पर साहू समाज के श्री बंशीधर नगर इकाई के महामंत्री संतोष प्रकाश ने कहा कि कि आज के समय में साहू समाज को सबसे अधिक जरूरत एकता पर कार्य करने का है उन्होंने कहा कि जब हम सभी एक मंच पर खड़े रहेंगे तो समाज का विकास और समाज की आवाज सुनी जाएगी ।उन्होंने कहा कि समाज से अशिक्षा को मिटाकर शिक्षित समाज बनाना है जिससे समाज के लोगों को रोजगार की नई दिशा मिल सके ।उन्होंने कहा की शिक्षा हर घर तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य होना चाहिए और इसके लिए सभी को जिम्मेदारी उठाने की आवश्यकता है। संतोष प्रकाश ने कहा कि आज हमारा समाज शिक्षा के माध्यम से ऊंचे ऊंचे पदों पर कार्य कर रहा है देश की सेवा में अग्रणी है हमें समाज से अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों को मिटाना चाहिए ताकि पूरा समाज एक जुट होकर आगे बढ़ सके। उन्होंनेकहा कि साहू समाज को राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी मजबूत भागीदारी को निभाने की आवश्यकता है गढ़वा जिले में साहू समाज की सभी राजनीतिक पार्टियों में राजनीतिक भागीदारी मजबूत हो इसका भी प्रयास कर किया जाएगा। मौके पर सुरेंद्र गुप्ता ,विक्रम प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता ,अजय गुप्ता ,उदय गुप्ता, शरद, ओमप्रकाश ,छोटा बाबू, संजय कुमार महतो, कौशल गुप्ता ,तुलसीदास गुप्ता ,जय प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता ,नंदू प्रसाद गुप्ता, कामता प्रसाद गुप्ता ,रवि प्रकाश गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता ,धर्मजीत गुप्ता ,श्यामसुंदर गुप्ता, संजय गुप्ता ,राजकुमार गुप्ता ,मुकेश गुप्ता ,सत्येंद्र गुप्ता ,लालमन गुप्ता ,आशुतोष गुप्ता, सिकंदर गुप्ता ,अजीत गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।बैठक के बाद सामूहिक रूप से लिटी भोज में सभी लोग सम्मिलित हुए।

