सगमा(गढ़वा): झारखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सह सगमा प्रखंड के बीरबल गांव निवासी रामोद प्रसाद ने गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल से बुके देकर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जहां जिले के विकास और सहकारिता से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। रामोद प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त ने जिले की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिया। डीसी ने कहा कि वे जिले में नए रूप में पदभार ग्रहण किए हैं, लेकिन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। किसी भी नागरिक को निर्धारित समय पर बिना हिचक अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उपायुक्त ने रामोद प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया। रामोद प्रसाद ने कहा कि नए डीसी का सकारात्मक दृष्टिकोण जिले के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में काफी सहायक साबित होगा। उन्होंने बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली की उम्मीद जताई।

