धुरकी थाना परिसर में गुरुवार को आगामी ईद, रामनवमी एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद ने की। इस अवसर पर धुरकी अंचलाधिकारी विमल कुमार सिंह, थाना प्रभारी जनार्दन राउत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समुदाय के लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा पर्व-त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं। पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद ने कहा कि सभी त्योहार शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

