बंशीधर नगर(गढ़वा):अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा ने मंगलवार को धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाखोरेया पंचायत के परासपानी कला इलाके में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित किए गए लगभग 100 हाईवा बालू को जब्त किया गया।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बालू की कालाबाजारी के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अवैध रूप से संग्रहित बालू को जप्त कर लिया।जप्त किए गए बालू के संबंध में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला वन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच के बाद संबंधित दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगा।छापेमारी के दौरान अंचलाधिकारी विमल सिंह, धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे।

