मझिआंव(गढ़वा):रविवार की अहले सुबह करीब 6 बजे मझिआंव-गढ़वा मुख्य सड़क पर अटौला पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मझिआंव से गढ़वा की ओर जा रही कार (संख्या JH03AL/4236) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गहेड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल कुमार मेहता, 18 वर्षीय अभिषेक कुमार मेहता तथा जटा गांव निवासी 17 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, गढ़वा पहुंचाया गया।
जहां विशाल कुमार का इलाज चल रहा है, जबकि अभिषेक कुमार एवं दीपक कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे का कारण माना जा रहा है।प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
मझिआंव-गढ़वा सड़क पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन युवक गंभीर

