रंका(गढ़वा) :रंका थाना अन्तर्गत विश्रामपुर के बाइस प्लौट के पास संध्या गश्ती में शुक्रवार को शैलेन्द्र कुमार यादव की पुलिस टीम ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो पेशेवर शूटर को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी। डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान रामानुजगंज के तरफ से रंका तरफ आ रहे एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे जिसमें एक सत्यदेव यादव और दूसरा फैयाज उर्फ फैज अंसारी को रोकने के क्रम में पीछे जो बैठा था वह भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ ली। पकड़ने के बाद पूछताछ करने के क्रम में एक के पास देशी पिस्टल और दूसरे के पास देशी कट्टा और कुछ गोलियां बरामद हुई है और इनके बारे में डिटेल जानकारी प्राप्त की गई तो ये दोनों अनेकों घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। जिसमें रिसेंट में औरंगाबाद बिहार में मेडिकल के मालिक की हत्या हुई थी, उसमें भी ये फैयाज संलिप्त था तथा इन दोनों का काफी अपराधिक इतिहास रहा है। ये लूटपाट और हत्या के मामले में संलिप्त रहे हैं। ये एक प्रोफेशनल किलर की तरह काम करते हैं और ये प्रोफेशनल शूटर हैं। उन्होंने कहा कि इनका एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है और फिल्हाल अनुसंधान किया जा रहा है, आगे जो भी डिटेल आएगा तो मिडिया को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम व पदाधिकारी को रिवार्ड्स देकर सम्मानित किया जाएगा।
बताते चलें कि सत्यदेव यादव (27 वर्ष ) पिता सुरेश यादव ग्राम – गेरूआ सोती थाना मेराल जिला गढ़वा और फैयाज उर्फ फैज अंसारी (21 वर्ष) पिता अयुब अंसारी ग्राम – अंचला नवाडीह थाना एवं जिला गढ़वा के रहने वाले हैं। सत्यदेव यादव ने 2017 में गढ़वा नगर,2018 में गढ़वा नगर, मेराल एवं 2029 में डंडई,2020 में गढ़वा एवं 2026 में औरंगाबाद थाना कांड में आर्म्स एक्ट में हत्या काण्ड का मुख्य सुटर है। वहीं फैयाज उर्फ फैज अंसारी 2026 में औरंगाबाद हत्या कांड में आर्म्स एक्ट में हत्या काण्ड का मुख्य सुटर है। इनका टीभीएस अपाची मोटरसाइकिल (JH04V1747) को जब्त कर लिया गया है। उक्त मोटरसाइकिल के बारे स्वीकारोक्ति ब्यान में फैज अंसारी ने पुलिस को बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी का है, जिसका नंबर बदल – बदल कर हमलोग लूट,छिनतई, हत्या जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर के दिनांक 30 जनवरी 2026 को औरंगाबाद बिहार में गैलेक्सी मेडिकल के मालिक जुनैद अहमद के हत्या अन्य सहयोगियों के साथ मेरे द्वारा किया गया था। उक्त घटना करने के बाद पुनः इस मोटरसाइकिल को लाल रंग से काला रंग बदलवाकर तथा नंबर प्लेट बदलकर अंबिकापुर में एक व्यक्ति एवं एक महिला को मारने हेतु मैं सत्यदेव यादव और अन्य सहयोगियों के साथ रेकी करने गये थे। पुछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि सत्यदेव यादव उग्रवादी गतिविधियों में लिप्त थे जो लेवी , आगजनी, आर्म्स एक्ट, हत्या मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में बहुत बार जेल जा चुके हैं। इनके पास देशी पिस्टल, कट्टा, गोलियों के अलावा काला रंग का हेलमेट व मोटरसाइकिल का चाबी तथा 5420 रूपए नगद बरामद किया गया है। इस मौके पर रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी एवं गश्ती पुलिस टीम में सहायक अवसर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी मनिष कुमार एवं आरक्षी लल्लू कुमार रवि शामिल थे।

