रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा)झारखंड सरकार द्वारा रांची में आयोजित राज्य-स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान केतार प्रखंड के 22 सहायक शिक्षक एवं 4 प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।नई शिक्षकों की सूची जारी होने के बाद से ही क्षेत्र में उत्साह का वातावरण रहा।क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया।लंबे समय से अभ्यर्थियों को इंतजार के बाद नियुक्ति पत्र मिला। शिक्षक चयन प्रक्रिया में सफलता पाने वाले सभी अभ्यर्थियों ने सरकार का आभार जताया और कहा कि अब वे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए और अधिक प्रतिबद्ध हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इससे प्रखंड के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार का यह पहल सराहनीय है इससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों ने भी कहा कि यह अवसर बहुत ही सुनहरा है,इस पल को भविष्य में भी नही भुलाया जा सकता है।हम सभी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों में धनजय पटेल,मनोरंजन कुमार,दिलीप जायसवाल,मदन राम,धीरेंद्र राम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

