डंडई प्रखंड के लवाही कला पंचायत सचिवालय भवन के समीप अंबेडकर युवा विकास समिति के तत्वाधान में रविवार को संत शिरोमणि रैदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जिसका शुरुआत प्रमुख प्रतिनिधि घूरबिगन बैठा,मुखिया बच्चालाल गुप्ता,झामुमो नेता संदेश कुमार, रामनाथ भुइयां,धर्मेंद्र चंद्रवंशी रमेश साव सहित अन्य लोगों ने फीता काट किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों ने संत रैदास के तस्वीर पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पूर्व अंबेडकर युवा विकास समिति के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकली है।शोभा यात्रा लवाही गांव के विभिन्न गली महल्ले में भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि घूरबिगन बैठा ने कहा की आज हम उन संत व महात्मा को याद कर रहे है जिन्होंने समाज व देश को अपनी अमृत वानी से आपसी भाईचारा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रैदास, संत कबीर, संत सूरदास के दोहे व कहानी देश के लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक है। वही समाजसेवी संदेश कुमार ने संत रैदास ने आजीवन समाज को एक सूत्र में बंधने का प्रयास किया।उन्होंने अपनी सच्ची भक्ति के बदौलत मां गंगा से भेट किया और कहां की मन सच्चा तो कठौती में गंगा। आज उनकी जीवनी से लोगों को सीख लेने की जरूरत है। वही मुखिया बच्चालाल गुप्ता ने कहा कि संत व महात्मा या महापुरुष की कोई जाती नहीं होती उनकी विचार को समाज में उतरने की जरूरत है। उन्होंने समाज में फैले असमानता को समतामूलक समाज बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आज भी समाज में नशाखोरी, अशिक्षा व्याप्त है इसे हर- हाल में दूर करना होगा तभी स्वच्छ समाज की कल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम को रामनाथ भुइयां, रमेश साव, सुरेंद्र कुमार,अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारी राम व संचालन प्रवेश कुमार ने किया। मौके पर बिफन राम, सुभाष भारती,लालमुनि राम, मनिता देवी,सुनीता देवी, डॉ रामजी राम कवलपति देवी, रामाधार राम,अक्षय कुमार,अशोक कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

